आर.जी.एच.एस. (RGHS) में उपलब्ध प्रमुख जांच सुविधाएं और उनके लाभ
आज के समय में, स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। राजस्थान सरकार ने इसे ध्यान में रखते हुए राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) की शुरुआत की है। इस स्कीम के अंतर्गत राजस्थान सरकार, वित्त विभाग द्वारा राज्य के माननीय मंत्री गण, माननीय विधायक गण, माननीय पूर्व विधायक गण, न्यायायिक एवं अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी, राज्य सेवा के सेवारत कार्मिक, पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स को राजस्थान के राजकीय एवं अनुमोदित निजी अस्पतालों में RGHS द्वारा कैशलेस इंडोर, डे केयर तथा आउटडोर चिकित्सा, जाँच एवं परामर्श जैसी विभिन्न जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।
आर.जी.एच.एस. (RGHS ) के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं जो की निम्नानुसार है :
पैथोलॉजी जांच: यह जांच रक्त, मूत्र, और अन्य शारीरिक तरल पदार्थों के नमूनों की जांच करती है। इससे विभिन्न प्रकार के संक्रमण, एनीमिया, डायबिटीज आदि का पता चलता है।
रेडियोलॉजी जांच: इसमें X-रे, अल्ट्रासाउंड, CT स्कैन, और MRI जैसी तकनीकें शामिल हैं। ये जांच शरीर के अंदरूनी भागों की छवियाँ प्रदान करती हैं जिससे चोट, ट्यूमर, और अन्य विकारों का पता चलता है।
माइक्रोबायोलॉजी जांच: यह जांच बैक्टीरिया, वायरस, फंगस आदि के संक्रमण का पता लगाती है। इससे संक्रामक रोगों का निदान और उपचार संभव होता है।
बायोकेमिस्ट्री जांच: यह जांच रक्त में विभिन्न रासायनिक पदार्थों जैसे ग्लूकोज, लिपिड, और इलेक्ट्रोलाइट्स के स्तर को मापती है। इससे चयापचय संबंधी विकारों का पता चलता है।
हिस्टोपैथोलॉजी जांच: यह जांच ऊतकों के नमूनों का अध्ययन करती है। इससे कैंसर और अन्य ऊतक संबंधी विकारों का निदान होता है।
| लैब | लैब में होने वाली जांचें |
|---|---|
| पैथोलॉजी लैब | ग्लूकोज़ टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट्स, थाइरोइड प्रोफाइल, सी बी सी टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, हीमोग्लोबिन ए1सी, टेस्ट फॉर विटामिन डी डेफिशियेंसी, यूरिनाल्य्सिस, ब्लड टेस्ट्स, कैल्शियम टेस्ट, बाईओप्सी, डी-डिमर टेस्ट, मैग्नीशियम टेस्ट, मांटूक्स टेस्ट, एस्ट्रोजन ब्लड टेस्ट, पैप स्मीयर, स्टूल टेस्ट्स आदि। |
| रेडियोलॉजी लैब | एक्स-रे, मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एम आर आई), सी टी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, पॉज़िट्रान एमिशन टोमोग्राफी (पेट स्कैन और पेट सी टी स्कैन), मैमोग्राफी, इलेक्ट्रोकार्डिओग्राफी, ड्यूल-एनर्जी एक्स - रे ऐब्सॉर्प्शमेट्री, इकोकार्डियोग्राम, एब्डोमिनल अल्ट्रासाउंड, बोन स्कैन, कैरोटिड अल्ट्रासाउंड, फ्लुओरोस्कोपी आदि। |
| माइक्रोबायोलॉजी लैब | स्पुटम टेस्ट, फंगी टेस्ट, स्टूल टेस्ट, ऐन्टेनेटल सीरोलॉजी टेस्ट, बैक्टीरियल एंटीजेंस टेस्ट, एंडोसर्विकल स्वैब, माइक्रोबायोलॉजी टेस्ट, ऐंटिमाइक्रोबिअल ससेप्तिबिलिटी टेस्टिंग, ब्लड टेस्ट, हेपेटाइटिस सी, हॉस्पिटल अक्वायर्ड इन्फेक्शन स्क्रीनिंग, माउथ स्वैब । |
| बायोकेमिस्ट्री लैब | एल्कलाइन फोस्फेटस, एल्ब्यूमिन, लिपिड्स, यूरिया, कोलेस्ट्रॉल, क्रिएटिनाइन, ग्लूकोज़, एच् डी एल कोलेस्ट्रॉल, एल डी एच, लिवर फंक्शन टेस्ट्स, टोटल प्रोटीन, यूरिन, इलेक्ट्रोलिट्स, ग्लूकोज़ टेस्ट, होर्मोन्स टेस्ट, कैल्शियम टेस्ट, कार्डियक एन्ज़ाइम्स, कॉपर टेस्ट आदि। |
| हिस्टोपैथोलॉजी लैब | हिस्टोपैथोलोजी किडनी बायोप्सी, बोन बायोप्सी, स्किन बायोप्सी, लिवर बायोप्सी, डायरेक्ट-इम्मुनोफ्लुओरेसेन्स-टेस्ट आदि। |
| * RGHS में होने वाली जांचों की अधिक जानकारी के लिए आप RGHS की पैकेज लिस्ट देख सकते है। | |
निष्कर्ष:
RGHS के अंतर्गत जीत होस्पिटल में उपलब्ध जांच सुविधाएं न केवल रोगों की शीघ्र पहचान में सहायक हैं बल्कि समय पर उपचार प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये सुविधाएं रोगियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में सहायक हैं और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही हैं।
A professional medical illustration of the human heart showing a narrowed coronary artery due to plaque buildup. The image represents reduced blood flow to the heart and highlights common warning signs such as chest pain, breathlessness, and fatigue. Use a clean, modern healthcare design with realistic anatomical details and a professional medical colour palette, suitable for a cardiology hospital blog.